सुल्तानपुर : सुंदरकांड पाठ जीवन में लाता है सुख, शान्ति -द्विवेदी
डॉक्टर मदनमोहन मिश्र के सँयोजन मेँ हुआ सुन्दरकाण्ड पाठव प्रवचन
सूरापुर(सुल्तानपुर)शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7
डॉक्टर मदनमोहन मिश्र के सँयोजन मेँ सुन्दरकाण्ड पाठ व प्रवचन का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। प्रतापगढ़ से पधारे आचार्य आशुतोष द्विवेदी ने सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत अपने प्रवचन में बताया कि जीवन में सँसाधन पैसे से आता है किन्तु सुख व शान्ति ईश्वर भजन से ही सम्भव है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से जीवन में सदैव सफलता व शान्ति प्राप्त होती है। श्री द्विवेदी ने कहा कि जीवन मे कठिनाई आने तथा हर परिस्थिति को अनुकूल करने के लिए सदैव सदाचरण करना चाहिए। इस अवसर पर अमरीश मिश्र, राघवेंद्र मिश्र, अमित मिश्र, रत्नेश मिश्र, विजय उपाध्याय, आशीष मिश्र, शीतला सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment