आजमगढ : निर्माणाधीन नाले के पूर्ण न होने को लेकर किया प्रदर्शन
अम्बारी(आजमगढ)डा.राज कुमार यादव
तहलका 24 x 7
जनपद के विकास खंड मुहम्मदपुर के नंदाव बाजार मे पिछली सरकार द्वारा लाखो रूपये से नाला निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड दो के माध्यम काम शुरू किया गया था। परंतु आज तक निर्माण कार्य के नाम पर केवल आधी-अधूरी व्यवस्था को छोड़कर ठेकेदार व अधिकारी लापता हो गए। जिससे बाजार मे रोजाना जाम लगा रहता है। छोटी मोटी दुर्घटना भी होती रहती है और राहगीरो मे तू तू मै मै लगा रहता है। समस्या यह है कि बाजार मे सी सी रोड का निर्माण कार्य हो चुका है जो जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है जिससे आने-जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है वही बगल मे नाले के गढ्ढे खुदने के साथ ही कुछ निर्माण कार्य करके ठेकेदार गायब हो गए अब इसका खामियाजा यहां के स्थानीय लोगों, राहगीरों दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। लोगो का मानना है कि यदि निर्माण कार्य करना ही था तो पूरा होना चाहिए था अब अधूरे नाले को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश है बुधवार को इस नाले के लिए प्रदर्शन किया इस मौके पर जियालाल सेठ, हसनैन, राकेश यादव, बृजदेव यादव, देवव्रत, फूलचंद चौरसिया, पंकज कुमार चौरसिया, जयराज मौर्या आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment