जौनपुर : नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का नेतृत्व नेताजी की कसौटियों पर खरा उतरेगा : फ़ैजान अंसारी
जौनपुर : नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का नेतृत्व नेताजी की कसौटियों पर खरा उतरेगा : फ़ैजान अंसारी
लाल बहादुर यादव को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का तहे दिल से आभार
![]() |
| (फ़ाइल फोटो) |
शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का नेतृत्व नेताजी की कसौटियों पर खरा उतरेगा। सपा के जुझारू कार्यकर्ता अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में लोहिया की विचारधारा के बलबूते समाजवादी पार्टी को समाज के जन जन से जोड़ने का काम करेंगे।नव निर्वाचित अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को जिले की कमान दोबारा देकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह विश्वास अक्षर: कायम रहेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष फ़ैजान अंसारी ने लाल बहादुर यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हर्ष पार्टी के दौरान कही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा पूर्व विधायक लालबहादुर यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले के सपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा कार्यकर्ताओ ने सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष फ़ैजान अंसारी के नई आबादी मोहल्ला स्थित निज आवास पर एक हर्ष पार्टी का आयोजन किया। हर्ष पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर ख़ुशी का इज़हार किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को बधाई दी। इस मौके पर प्रभानन्द यादव, जमील अहमद, मो. इस्लाम "पप्पू भाई", जेया अनवर, लाल बहादुर यादव, अब्दुल्लाह पहलवान, अरशद अंसारी, मंसूर अहमद, प्यारे लाल यादव, शोभनाथ यादव, राजू सभासद, सुफिय़ान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment