जौनपुर : युवक का शव मिलने से सनसनी, अन्यत्र हत्या कर शव यहाँ फेंके जाने की आशंका

जौनपुर : युवक का शव मिलने से सनसनी, अन्यत्र हत्या कर शव यहाँ फेंके जाने की आशंका 

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7 
             जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव में खुटहन बदलापुर राजमार्ग के समीप खड़ंजा मार्ग पर गुरुवार की तड़के एक 22 वर्षीय युवक का शव देख सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने उठा लाई। जहां घंटों प्रयास के बाद भी शिनाख्त न हो पाने पर शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया। मौके पर डागस्क्वायड भी बुलाया गया। लेकिन उससे भी कोई सुराग नहीं मिला। 
       मृत युवक की कमर व पैर पर हल्की चोट के निशान पाये गये। वह काले रंग की इनर व शर्ट तथा नीला जीन्स पहने हुए था। उसके गले में धागे से बंधा एक लोहे का था। मार्निंग वाक पर तड़के  निकले कुछ ग्रामीण राजमार्ग से खोभरियां गांव जाने वाले खड़न्जे पर वे लगभग सौ मीटर आगे बढ़े थे कि बीच रास्ते पर उन्हें एक युवक लेटा दिखा। घने कुहरे की बजह से जब पास आकर टार्च की रोशनी में उसे देखे तो सन्न रह गये। वहां एक युवक की लाश पड़ी थी। जिसे देख वे शोरगुल मचाना शुरू कर दिए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। लोगों का कयास है कि दूर कही हत्या करने के बाद शव यहाँ लाकर फेंका गया है। शव की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।

Comments