आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत - सास ,ससुर एवं ननद के खिलाफ मुक़दमा दर्ज
मार्टीनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24 x 7
दीदारगंज थानान्तर्गत धौरहरा गांव निवासी क्रांति देवी (24) पत्नी निरंजन की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गयी। जिसकी सूचना मृतका क्रान्ति के मायके रसावा थाना दीदारगंज आई कि क्रान्ती की मौत हो गयी है। मृतका के पिता लालचंद अपने गांव के लोगो के साथ धौरहरा गांव पहुचे । तब तक क्षेत्राधिकारी फूलपुर संतोष कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष दीदारगंज दीनानाथ पाण्डेय मय हमराही धौरहरा पहुंच गये। मृतका के ससुराल पक्ष तथा मायका पक्ष के लोगो मे समझौता कराने का प्रयास गांव के लोगो ने किया लेकिन समझौता नही हो सका। अन्त मे पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर थाने पर चली आई। मृतका के पिता लालचंद निवासी ग्राम रसावा थाना दीदारगंज ने तीन के खिलाफ लिखित तहरीर देकर ससुर राधेश्याम, सास सुभावती तथा ननद ललिता को नामजद आरोपी बनाया है। मृतका क्रान्ती की डेढ़ साल की लड़की तनिष्क है एवं उसका पति बाहर रहता है। जब थानाध्यक्ष दीनानाथ पाण्डेय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही जांच कर कोई कारवाई की जायेगी ।
Comments
Post a Comment