आजमगढ़ : मुसहर बस्ती में कम्बल लेकर पहुँचे तहसीलदार, स्थानीय ग्रामीणों के खिले चेहरे

आजमगढ़ : मुसहर बस्ती में कम्बल लेकर पहुँचे तहसीलदार, स्थानीय ग्रामीणों के खिले चेहरे

फूलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24 x 7 
                        तहसील मुख्यालय के पीछे कैफी मार्ग के किनारे सुदनीपुर गांव में बसे मुसहर जाति के दर्जनों महिला पुरुष के चेहरों पर खुशी के भाव उस समय  देखने को मिला जब फुलपुर तहसीलदार जंग बहादुर यादव अपने मातहतों के साथ सरकारी जीप से सरकारी कम्बल लेकर रात में गांव पहुँचे। सभी वनवासी जाति के महिला पुरुष को बुलाकर कम्बल वितरित किये। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे की मुस्कान देखने लायक थी। मुसहर बस्ती के लोगों के लिए शायद यह पहला मौका था कि रात में उनके घर कोई अधिकारी कम्बल देने पहुँचा हो।  गरीबों को लगा जैसे भगवान से मुलाकात हो गयी हो। 

बस हर तरफ से एक आवाज़ थी कि "हे साहब हमहू के कम्बल चाही" तहसीलदार द्वारा कुमारी, राम बरन, शान्ति, जुगारा, विद्या, लालमनी, चन्द्रमा, बखेडु, सरन सहित पंद्रह लोगों को कम्बल वितरित किया गया। रात में ही कस्बा स्थित सड़क किनारे बँसफोर जाति के लोग जो बाँस का छप्पर डालकर रहते है उन ग्यारह बुजुर्ग महिला पुरुष मे सरकारी कम्बल का वितरण किया गया ।तहसीलदार जंग बहादुर यादव ने बताया कि 150 कम्बल सरकार की तरफ़ से गरीबो मे वितरण के लिये आया है। जिसका वितरण भी गरीब असहाय लोगो मे जाकर  किया जायेगा। शासन से निर्देश भी है कि ठण्ड को देखते हुए अधिकारी रात्रि भ्रमण कर बुजुर्ग असहाय लोगों में ही कम्बल वितरित करें। पात्रों को ही कम्बल दिया जाय ।जब उनसे अलाव न जलने की बात बतायी गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि रात्रि भ्रमण में सबकी सत्यता सामने आ जायेगी। समस्त राजस्व निरीक्षकों को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने का आदेश दे दिया है। इसलिये आदेश का पालन आगर नही हो रहा है तो सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक से जवाब माँगा जायेगा और कार्यवाई भी होगी ।

Comments