आजमगढ़ : गन्ना तौल केंद्र पर चल रहे फर्जीवाड़े का तहसीलदार ने किया भांडा भोड़
वीरेंद्र यादव
तहलका 24 x 7
कोतवाली क्षेत्र के चतरा दुर्वासा गांव में तहसीलदार निजामाबाद पण्डित शिवसागर दूबे ने गन्ना तौल केंद्र पर चल रहे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिलाधिकारी से करने का वादा क्षेत्रीय लोगों से किया है। क्षेत्रीय लोगों ने निजामाबाद तहसील में तहसीलदार से गन्ना तौल पर चल रहे फर्जीवाड़े की शिकायत की। जिसका संज्ञान लेते हुए तहसीलदार जांच करने मौके पर पहुँच गए। ग्रामीणों के अनुसार खुरासों के नाम से प्रस्तावित यह केंद्र यहाँ पर खोला गया है। इसका संचालन सठियांव चीनी मिल से किया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस तौल केन्द्र पर सरकारी मिल का गन्ना तौल न होकर गन्ना माफियाओं का गन्ना सस्ते दामों पर किया तौला जाता है। गन्ना की पर्ची मिल से नहीं आती है। किसान मजबूर होकर अपना गन्ना सस्ते दामों पर उसी तौल केन्द्र पर गन्ना माफिया के हाथों बेचने को मजबूर हैं। सुबह से शाम गन्ना माफियाओं का जमावड़ा लगा रहता है । तहसीलदार ने बताया कि जाँच मे किसानों की शिकायत सत्य पायी गयी है। तौल केन्द्र पर नियुक्त कांटा इंचार्ज गायब मिले। तहसीलदार ने सठियांव चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता किया। लेकिन संतोषजनक जबाब नहीं मिला। जिससे क्षेत्र के किसानों का आक्रोश बढ़ गया। जिसे शान्त करते हुए तहसीलदार निजामाबाद ने उपस्थित किसानों से कहा आप की शिकायत मैं लिखित रुप से जिलाधिकारी महोदय से करूँगा। इस अवसर पर सुबास यादव, पवन कुमार सिंह, बाबू राम यादव, अशोक राय, लाल चंद्र, रामआसरे, राम प्रकाश सिंह सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment