जौनपुर : प्रकृति का कहर ठंड से युवक की मौत
जौनपुर।रवि शंकर वर्मां
तहलका 24 x 7
जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी एवं विकास इन्टर कालेज पटैला के कार्यकारिणी सदस्य सौरभ यादव (28) की गुरुवार को ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गुरुवार की सुबह कुछ घरेलू सामान खरीद सौरभ पटैला बाजार से वापस घर पहुंचे थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। आनन फानन में परिजन उन्हें चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि घर पर ही उनकी मौत हो गई। बगैर पुलिस को सूचित किए परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिए। उनकी मौत के शोक में उक्त कालेज एक दिन के लिए बंद कर दिया गया।
Comments
Post a Comment