आजमगढ़ : थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगायी जान माल के रक्षा की गुहार

आजमगढ़ : थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस  अधीक्षक से लगायी जान माल के रक्षा की गुहार

कप्तान से शिकायत करने पर भन्नाई पवई पुलिस पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने की दे रही है धमकी

आजमगढ़।
सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24 x 7 
                      जनपद के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप पुर गांव निवासी लालबिहारी सिंह पुत्र बिजय बहादुर सिंह को मोबाइल द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया। परन्तु कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपने जान माल की गुहार लगायी है। पीड़ित का आरोप है कि हमारे  मोबाइल नम्बर पर गांव के ही प्रधान राजन सिंह के मोबाइल से एवं एक अज्ञात नम्बर से गोली मारने की धमकी की मिल रही है। इस बाबत पीड़ित ने थानाध्यक्ष पवई को सूचित किया लेकिन थानाध्यक्ष पवई मामले की गंभीरता को नजरअंदाज कर पीड़ित को टरकाते रहे। लिहाजा न्याय न मिलने पर पीड़ित ने  पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी। पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के कारण खुन्नस खायी पवई पुलिस पीड़ित को उल्टे फर्जी मुकदमे फसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो गरीब जनता के जान माल की रक्षा कौन करेगा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुए उचित राहत एवं जांच कराने की मांग की है ।

Comments