आजमगढ़ : दावत में मीट खाने से दर्जनों की हालत गंभीर
बिलरियागंज(आजमगढ़)आशुतोष मिश्र
तहलका 24 x 7
बिलरियागंज क्षेत्र के ककरही दुलार गांव में गोदभराई की दावत में बकरे का मीट खाकर दर्जनों लोग बीमार हो गए।आनन फानन में एम्बुलेंस से लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ककरही दुलार गांव निवासी रामजन्म के बेटी की गोद भराई की रस्म गुरुवार को घर पर ही आयोजित थी।मेहमानों के सेवा सत्कार के लिए बकरे का मीट बना था।गोद भराई की रस्म के बाद परिजनों ने मौजूद रिश्तेदारों के संग भोजन किया। भोजन करने के उपरांत लोगों को उल्टी और चक्कर आना शुरू हो गया। एक साथ कई लोगों की तबियत खराब देख 108 पर सूचना दी गयी। एम्बुलेंस ने पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया। चिकित्सालय से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छोड़ दिया गया। लगभग दो दर्जन लोगों को इलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती करना पड़ा। अखिलेश, आदित्य, अभिनव, सुषमा, बिट्टू, लालबिहारी, आनंद, विकास, दुर्गेश, सरिता, अरविन्द,
प्रमोद, करिश्मा, विन्ध्यवासिनी आदि का इलाज चल रहा है।
Comments
Post a Comment