सुल्तानपुर : खेल से बढता है भाईचारा - राजमाणि वर्मा
करौदीकलां(सुल्तानपुर)अमरीश मिश्रा
तहलका 24 x 7
खेल प्रतियोगिता से समाज को एकता के सूत्र में बाँधा जा सकता है। युवाओं को आपस मे प्रेमपूर्वक खेल खेलना चाहिए। यह बातें हिन्दूआबाद में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए पूर्व प्रमुख राजमणि वर्मा ने कहा। जिपँ सदस्य राजमणि वर्मा ने युवाओं को भेदभाव भूलकर सँगठित रहने की सीख दी। युवा समाजसेवी प्रतीक शाही ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। ब्लाक प्रमुख शिवनारायण वर्मा ने कहा ऐसे आयोजन से सामाजिक एकता बढ़ती है तथा युवा सँगठित होते है। इस अवसर पर रवि सिह, अनिल सिह, आशीष मिश्र, राजेंद्र वर्मा, एडवोकेट दयाशँकर यादव, नन्हे गौतम, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सँचालन व अतिथियों का आभार कादीपुर साँसद प्रतिनिधि विक्की वर्मा ने किया।

Comments
Post a Comment