इलाहाबाद : एनएचएम भर्ती परीक्षा में हुई धाँधली के विरोध में सपाई ने योगी सरकार का फूँका पुतला

इलाहाबाद : एनएचएम भर्ती परीक्षा में हुई  धाँधली के विरोध में सपाई ने योगी सरकार का फूँका पुतला

प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्टाचार जमकर फल फूल रहा है : युवजन सभा उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव 

इलाहाबाद। 
तहलका 24 x 7 
                     योगी सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (N H M) के तहत 4688 स्टॉफ नर्स और A N M सहित कई अन्य पदों की भर्ती में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। वही समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। एनएचएम भर्ती परीक्षा में हुयी धाँधली के विरोध में  समाजवादी छात्र सभा एवं युवजनसभा के लोगों के नेतृत्व में गुरुवार को बालसन चौराहे पर प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूँका। सपा के लोगों ने मांग की परीक्षा को तत्काल निरस्त कर दोषीयों पर कार्यवाही हो। और स्वास्थ मंत्री इस्तीफ़ा दे। और भर्ती प्रक्रिया को को नये सिरे से कराई जायें। युवजन सभा उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहां N G M ने 90 में से 3 और 8 नंबर पाने वाले आवेदकों को पास दिखाते हुए सेलेक्ट कर लिया गया है। जबकि 64 नंबर पाने वाले पास आवेदक को फेल दिखाते हुए चयन सूची से बाहर कर दिया गया है। ये मामला सामने आने के बाद से योगी सरकार की कथनी और करनी सबके सामने है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्टाचार जमकर फल फूल रहा है। सरकार बनने के 9 महीने के अंदर ही एक और घोटाले की खबर आ रही है। प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में भी घोटाले की खबर सामने आयी थी तो अब एक और घोटाले की जानकारी आ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत की यूपी में की गयी भर्ती में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस मौके पर उदय प्रकाश यादव ,अविनाश विद्यार्थी,चौधरी संदीप यादव, अरविंद सरोज, विजय कांत यादव,धर्मेंद्र सिंह,भूदेव यादव, अजय नेदुला आशीष अतरौलिया,नीरज तिवारी, अभिषेक यादव, समेत दर्ज़नों संख्यां में सपाई मौजूद रहे।

Comments