जौनपुर : इलाहाबाद बैंक चंदवक में शार्ट सर्किट से लगी आग
बैंक प्रबंधन के अनुसार सिर्फ वायरिंग जली ,एक लाख का नुकसान
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जनपद के चंदवक बाजार में गाजीपुर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक में शॉर्ट सर्किट से बुधवार भोर में आग लग गई। संयोग अच्छा था कि केवल वायरिंग ही जली। सुबह बैंक खुलते ही जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई। बैंक प्रबंधन के अनुसार एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
शाखा प्रबंधक सुनील वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह जब बैंक का ताला खोला गया तो अंदर धुंआ ही धुँआ था जिसे देखते ही सभी लोग घबरा गए ।थोड़ी देर बाद धुंआ साफ होने पर देखा गया तो केवल वायरिंग ही जली थी। सभी रिकॉर्ड सुरक्षित थे। मैकेनिक के अनुसार लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
Comments
Post a Comment