जौनपुर : "गजब" उचक्कों ने दिनदहाड़े बाइक पर लाद कर ट्रांसफॉर्मर किया पार

जौनपुर : "गजब" उचक्कों ने  दिनदहाड़े बाइक पर लाद कर ट्रांसफॉर्मर किया पार

खुद को बिजली विभाग का बता कर बाकायदा सर्वे करने के बाद दिनदहाड़े ट्रांसफॉर्मर उड़ाया

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7 
                       चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत तराव गांव के प्राइमरी पाठशाला के पीछे रखे एल एण्ड टी विभाग के ट्रांसफॉर्मर को उचक्कों ने दिनदहाड़े बाइक पर लाद कर पार कर दिया। खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बता कर बाकायदा सर्वे करने के बाद दिनदहाड़े ट्रांसफॉर्मर उड़ाया। 
सूत्रों के मुताबिक दो बाइक सहित चार लोग गांव में आ कर खुद को एल एण्ड टी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर जगह-जगह ट्रांसफार्मर का सर्वे कर रहे थे। जिसका लाभ उठाते हुए शुक्रवार की शाम जब उचक्के ट्रांसफार्मर को उतारने लगे तो कुछ ग्रामीणों ने पूछा तो उचक्कों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल गया है इसे बदलने ले जा रहे हैं। उधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह तो बिजली विभाग के ही अधिकारी हैं अभी दो दिन पूर्व सर्वे के लिए गांव में आये थे। जब तक इसकी सूचना गांव के बुद्धिजीवियों व संभ्रांत जनों को हुई तब तक दो उचक्के ट्रांसफॉर्मर को बाइक पर ही लाद कर भाग निकले। ग्राम प्रधान दिलीप जायसवाल व कुछ अन्य लोगों ने उचक्को का तुरंत पीछा किया लेकिन कोईलारी बाजार के बाद उक्त उचक्कों का कोई पता नहीं चल पाया। उधर सूचना पर मौके पर पहुंचे एल एण्ड टी के जे ई मनोज यादव जगह जगह बजरंग नगर कोईलारी मार्ग तक छानबीन कराई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। कुछ जगहों पर छापेमारी भी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एल एण्ड टी के जेई मनोज यादव के मुताबिक इस नए ट्रांसफार्मर में अभी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ था।

Comments