सुल्तानपुर : बोर्नियो(मलेशिया) में बंधक पुत्र के सही सलामत घर लौटने पर पुत्र को देख माता-पिता के छलके आंसू
सुल्तानपुर : बोर्नियो(मलेशिया) में बंधक पुत्र के सही सलामत घर लौटने पर पुत्र को देख माता-पिता के छलके आंसू
समाजसेवी व उप जिलाधिकारी की मदद से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व आजमगढ़ के फूलपुर सीओ का प्रयास हुआ सार्थक बोर्नियो(मलेशिया) में बंधक युवक पखवाड़े के भीतर लौटा घर
जनपद आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला था विदेशी मालिक
माँ बाप ने सभी मददगारों एवं केन्द्र व राज्य सरकार को दिया दिल से धन्यवाद
![]() |
| हरे जैकेट में लौटा युवक sdmप्रिया सिंह व मददगार अब्दुल हक |
स्पेशल डेस्क
रवि शंकर वर्मा /शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7
जनपद आजमगढ़ के व्यक्ति ने सुल्तानपुर जनपद के एक युवक को पैसा कमाने के नाम पर रोजी-रोटी के लिए विदेश (बोर्नियो) मलेशिया में उसे बंधक बनाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा था। जानकारी होने पर सुल्तानपुर के कादीपुर के मददगार युवक व कादीपुर उपजिलाधिकारी के प्रयास ने विदेश की धरती पर फंसे भारतीय नागरिक को एक पखवाड़े के भीतर घर पहुंचाने का काम किया। विदेश में फंसे युवक को अपने सम्मुख पाकर मां-बाप के साथ - साथ परिजनों में खुशी के आंसू आ गए। जिसकी सराहना चहुँ ओर हो रही है।
जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर नगरपंचायत के तुलसी नगर मोहल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक उर्फ बबलू ने एक बार फिर विदेश में फंसे भारतीय युवक की भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त किया है। मामला इसी नगर पंचायत के शास्त्री नगर मोहल्ले का है मोहम्मद जाहिद पुत्र अब्दुल समद जिसका पासपोर्ट नंबर 348 15640 है वर्ष 2017 के 25 अक्टूबर को अपने भविष्य को संवारने परिवार के सुखमय जीवन की कल्पना करते हुए दिल्ली से बोर्नियो कमाने के लिए गया था। मोहम्मद जाहिद पेशे से दर्जी है विदेश बोर्नियो में भी कपड़ा सिलाई की नौकरी करने के लिए गया था वहां उसकी मुलाकात उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सरायमीर निवासी अबू कैश से हुई जो वहां अपना कपड़ा सिलाई का कारोबार कर रहा था।
![]() |
| बोर्नियो से लौटा युवक अपने माता पिता के साथ |
इसी बीच अब्दुल हक उर्फ बबलू ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व विदेश विभाग से वार्ता कर बोर्नियो में फंसे जाहिद के विषय में सारी जानकारी दी और भारत वापस लाने के लिए मांग किया। मामले की गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने आजमगढ़ के सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल मामले के निस्तारण का आदेश दिया एवं सरायमीर निवासी अबू केस के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी करने की बात कही। उच्चाधिकारियों के बीच प्रमुख सचिव के फोन से हड़कंप मच गया और अबू कैश के सरायमीर घर पहुंचकर अधिकारी अबूकैश के बारे मे जानकारी एकत्रित करने लगे । विदेश में फंसे मोहम्मद जाहिद के वापस आने की आस जाग उठी अब्दुल हक के प्रयास से व उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से बोर्नियो में रह रहे सरायमीर निवासी अबू कैश व मोहम्मद जाहिद से बात हुई और अबू कैश से मोहम्मद जाहिद को अविलंब भारत भेजने के लिए कहा गया। त्वरित गति से हुई इस कार्यवाही का परिणाम रहा मोहम्मद जाहिद 28 दिसंबर 2017 को कोलकाता के हवाई अड्डे पर स्वदेश वापस पहुंच गया।
सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सुलतानपुर के जिला महामंत्री अब्दुल हक ने एक बार फिर पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए विदेश में फंसे मोहम्मद जाहिद को अपने वतन लाकर उसके परिवार में खुशियों को वापस लौटा दिया। मोहम्मद जाहिद के पिता अब्दुल समद ने कहा कि विदेश में फंसे मेरे बेटे को वापस लाने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था कि फरिश्ता बनकर आए अब्दुल हक ने हमारा सहयोग कर मेरे बेटे को मेरे परिवार मिला करके मेरी सारी खुशियां वापस कर दी। 29 तारीख को सुबह अपने घर कादीपुर पहुंचा मोहम्मद जाहिद विदेश मंत्रालय मुख्यमंत्री कार्यालय सहित सभी उन अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उसे अपने वतन अपने घर वापस लाने में अहम भूमिका निभाई।


Comments
Post a Comment