सुल्तानपुर : समाजसेवी की मदद से बोर्नियो(मलेशिया) में बंधक युवक घर लौटा

सुल्तानपुर : समाजसेवी की मदद से बोर्नियो(मलेशिया) में बंधक युवक घर लौटा

घर लौटे युवक को देख माता-पिता के छलके आंसू, माँ बाप ने मददगार अब्दुल हक को दिया दिल से दुआ

मददगार अब्दुल हक हैं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री 

हरे जैकेट में लौटा युवक sdm प्रिया सिंह व मददगार अब्दुल हक 

सूरापुर(सुलतानपुर)
शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7
               जनपद के एक मददगार युवक ने विदेश की धरती पर फंसे भारतीय नागरिक को एक पखवाड़े के भीतर घर पहुंचाने का काम किया है। जिसकी सराहना चहुँ ओर हो रही है। मददगार युवक ने इससे पहले भी विदेशी धरती पर फंसे अनेक भारतीयों की मदद कर घर वापस पहुंचा चुके हैं ।
 
 बोर्नियो से लौटा युवक अपने माता पिता के साथ 
                                                        

बताते चलें कि कादीपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल हक एक चर्चित समाजसेवी हैं। इनके पास गत छ दिसम्बर को कादीपुर के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी अब्दुल समद रोते हुये पहुंचे। और समद ने बताया कि उनका पुत्र जाहिद रोजी रोटी की तलाश में बोर्नियो(मलेशिया) गया था। पांच दिसम्बर को जाहिद ने घर पर फोन करके बताया कि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है। जिसके यहां जाहिद नौकरी कर रहा है वह उसको बंधक बना कर गुलामों की तरह बर्ताव कर रहा है। यह सुनते ही अब्दुल हक ने अपने प्रयास शुरू कर दिया। उन्होनें गत 18 दिसम्बर को  उप जिलाधिकारी कादीपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री को एक ज्ञापन दिया। इस बीच अब्दुल हक को जब यह पता चला कि जाहिद का मालिक आजमगढ़ जनपद के सरायमीर का रहने वाला है तो मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से मिलकर सारी बात बताई। वहां से फोन होने के बाद अब्दुल हक सरायमीर थाने पहुंचे और पुलिस के माध्यम से जाहिद के मालिक के घरवालों से बातचीत की । इसके बाद ही जाहिद बंधन मुक्त हो सका। जाहिद का पासपोर्ट नम्बर - P 4815640 है। गत 27 दिसम्बर को बोर्नियो(मलेशिया) से कलकत्ता एयरपोर्ट पहुंचे जाहिद शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल हक के प्रयासों के  कारण जब अपने घर पहुंचा तो घर के लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गये । 
विदेश में फंसे भारतीय नागरिक को घर पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता ने जो मदद की है उससे इलाके के लोग समाजसेवी की काफी सराहना कर रहे हैं। अब्दुल हक इससे पहले भी विदेशी धरती पर फंसे अनेक भारतीयों की मदद कर घर वापस पहुंचा चुके हैं ।

Comments