जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं महर्षि यमदग्नि ब्राह्मण विचार मंच का संयुक्त "ब्राह्मण महासम्मेलन" सम्पन्न

जौनपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं महर्षि यमदग्नि ब्राह्मण विचार मंच का संयुक्त "ब्राह्मण महासम्मेलन" सम्पन्न

देवी देवताओं के ख़िलाफ़ अपशब्द बर्दाश्त नहीं होगा जो अपशब्द कहेगा उसकी जुबान कटवा दूंगा - राजेंद्र नाथ त्रिपाठी

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
                       जनपद के खुटहन क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा तथा महर्षि यमदग्नि ब्राह्मण विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को एक विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा की मैं अपने संगठन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हूँ। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो मनुस्मृति जलाया गया है यह जातीय आरक्षण के खिलाफ पूरे देश मे लगाए गए आग तथा क्रांति से ध्यान हटाकर वर्ग संघर्ष व जातीय संघर्ष पैदा करने के लिए प्रदेश व केंद्र की  सरकार ने खुद अपने संसद के द्वारा मनुस्मृति जलवाकर गृह युद्ध करवाना चाहता है। जिसे संगठन होने नही देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसके ख़िलाफ़ संगठन ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन करेगा और इसका अंजाम भारत की राजनीति में  सबको भुगतना पड़ेगा। त्रिपाठी जी ने कहा कि जो भी मनुस्मृति व ब्राह्मण पर हो रहे जुल्म के खिलाफ नही बोलेगा उसका ख़िलाफ़ ब्राह्मण लामबंद होंगे और उसे शीघ्र ही 2019 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। चेतावनी के लहज़े में अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे नपुंसक हिजड़े नेताओं की जुबान कटवा लूंगा जिसने भी हमारे देवी देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति महर्षि यमदग्नि ब्राह्मण विचार मंच के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने कहा ब्राह्मण हमेशा से समाज का अगुवा रहा है जहाँ भी सहयोग की आवश्यकता होगी विचार मंच हमेशा ब्राह्मण महासभा के सहयोग के लिए तत्तपर रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बब्बन मिश्र तथा संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर श्रीपति दुबे, साधु तिवारी, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सन्तोष मिश्र, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहें।

Comments