जौनपुर : ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में एक की मौत दो घायल
पिलखिनी श्री चंद्र जी महाविद्यालय के पास हुई टक्कर
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव के पास ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक महिला की मौत और दो घायल हो गए सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज हेतु चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जिसमे एक महिला की मौत हो गई थाना क्षेत्र के बारी बाजार से सवारी लेकर ऑटो गौराबादशाहपुर बाजार की तरफ जा रहा था कि पिलखिनी गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़न्त हो गयी जिससे ऑटो में बैठी सहनवाज़ 45 पत्नी मोहम्मद अय्यूब निवासी बारी , अवधराज निवासी भुईली एवं बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी सीमा देवी 30 को गंभीर चोटे आयीं सूचना पाकर पहुची 100 नंबर की पुलिस ने सभी घायलो को इलाज़ हेतु चोरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पे भेज दिया शहनाज़ की स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जिसकी रस्ते में मौत हो गयी पुलिस ने ट्रैक्टर व् चालक को हिरासत में ले लिया है
Comments
Post a Comment