जौनपुर : कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एनएसएस शिविर का तृतीय दिवस का कार्यक्रम संपन्न

जौनपुर : कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का एनएसएस शिविर का तृतीय दिवस का कार्यक्रम संपन्न


जलालपुर(जौनपुर) 
चन्दन सेठ 
तहलका 24 x 7 
                        कुटीर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि श्री पंकज भूषण मिश्र प्रबंध निदेशक ओमेगा पब्लिक स्कूल छातीडीह ने एनएसएस का झंडारोहण कर बौद्धिक गोष्ठी का शुभारंभ किया  तथा बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और थ्योरी की जानकारी देते हुए बच्चों को राष्ट्र सेवा में तन मन से लगने की अपील की उन्होंने कहा कि अगर एक भी निरक्षर को साक्षर बना दिया वह भी एक राष्ट्र सेवा हैं। किसी सार्वजनिक स्थल पर सफाई कर दिया वह भी एक सेवा है ।कोई जरूरी नहीं कि आप धन की ही सेवा करें या बहुत ज्यादा अपनी क्षमता से ऊपर दिन रात ही लगे रहे  ,आज के शीर्षक सामाजिक कुरीतियों पर बोलते हुए दहेज बाल विवाह बाल मजदूरी भ्रूण हत्या इत्यादि पर निषेध के लिए प्रकाश डाला कार्यक्रम में नेहा यादव अवंतिका दुबे श्वेता दीक्षा अनामिका रविशंकर अभिनय पाल  इत्यादि ने भी प्रतिभाग किया महेंद्र बाबा ने अपने प्रेरणा गीतों से बच्चों को प्रेरित किया ,कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दुर्गा सिंह तथा प्रोफेसर केडी चौबे पंकज पांडे प्रवक्ता, उपेंद्र दुबे ने भी संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय गुप्ता "अकेला" ने किया , इसके पूर्व  प्रातः  तीनों इकाइयों के शिविरार्थियों ने मलिन बस्तियों में सफाई की तथा जन जागरण रैली निकालकर मौसमी बीमारियों सामाजिक कुरीतियों  जल संरक्षण आदि पर  आस-पास के गांव में जागरूकता लाने का प्रयास किया  उसी दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के  एन एस एस संयोजक डॉ राकेश यादव ने शिविर का निरीक्षण किया  तथा संचालित सभी क्रियाकलापों की प्रशंसा की ।संचालन प्रो0 डॉ नीता तिवारी , कार्यक्रम अधिकारी ने बहुत ही ओजस्वी से ढंग से संपन्न किया ।अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र दुबे ने सभी आगत जनों का आभार प्रकट किया।

Comments