जौनपुर : अज्ञात कारण से युवक ने पड़ोसी के मकान में लगाई फांसी

 जौनपुर : अज्ञात कारण से युवक ने पड़ोसी के मकान में लगाई फांसी


जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
               जनपद के चंदवक क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार विजया दशमी गली निवासी मुन्ना सेठ के 18 वर्षीय पुत्र राजन ने अपने पड़ोसी सनेही सेठ के मकान के बंद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी माँ व पिता नहीं थे। घटना की सूचना पाते ही मृतक के माँ बाप तुरंत आये और देख अवाक् रह गए। पूछने पर पिता ने बताया की सुबह से ही खोया खोया बेचैन सा था। लेकिन कारण स्पष्ट बता नहीं पाये। उधर पड़ोसी सनेही सेठ जिसके मकान में मृतक ने फांसी लगाई थी वह भी घर छोड़ तब तक गायब दिखे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अन्येष्टि कर दी।

Comments