आजमगढ़ : कड़कड़ाती ठंड से निजात के लिये बांटा गया कम्बल
मार्टीनगंज(आजमगढ़)
राजेन्द्र प्रसाद रायतहलका 24 x 7
स्थानीय तहसील के सुरहन, बनगांव तथा कवरागहनी के बन वासियों को तहसीलदार मार्टीनगंज द्वारा कम्बल का बितरण किया गया। तहसीलदार मार्टीनगंज मनीष कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए सरकारी ब्यवस्था के तहत तहसील क्षेत्र के सुरहन गांव में 05, बनगांव में 10 तथा कवरागहनी में 25 बन वासियों में कम्बल का बितरण किया गया। कुल 150 कम्बल आये थे। बाकी कम्बल चार कानूनगो सर्किलों मे बितरण के लिए भेज दिए गए है। सभी कानूनगो को निर्देशित किया गया है कि समाज के सबसे गरीब, विकलांग तथा असहाय ब्यक्तियो को ही कम्बल दिया जाय। तथा यह भी सुनिश्चित करना है कि जो लोग स्वयंसेवी संस्था या किसी एनजीओ के माध्यम से कम्बल प्राप्त कर लिये है उनको ध्यान मे रखते हुए ही बितरण करे।
Comments
Post a Comment