जौनपुर : उद्योग व्यापार मंडल की शाहगंज नगर एवं तहसील ईकाई भंग - इन्दू सिंह

जौनपुर : उद्योग व्यापार मंडल की शाहगंज नगर एवं तहसील ईकाई भंग - इन्दू सिंह

नई ईकाई का गठन 15 दिन के भीतर होगा

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
                       उद्योग व्यापार मंडल की शाहगंज नगर व तहसील ईकाई को अति निष्क्रियता के कारण तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष श्री इन्द्रभान सिंह "इन्दु" ने शाहगंज नगर एवं तहसील ईकाई भंग की संस्तुति प्रदेश इकाई से ले ली है। तथा श्री सिंह के निर्देश पर भंग की सूचना प्रदेश इकाई को दे दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने आगे कहा कि जो भी इकाई भविष्य में सक्रियता नहीं दिखाती है या सक्रिय नही है उन्हें भी भंग कर नया गठन किया जाएगा। शाहगंज की नई इकाई का गठन 15 दिनों में कर लिया जाएगा। उक्त आशय की सूचना ज़िला महामन्त्री आरिफ हबीब ने दी है।

Comments