जौनपुर : गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक
ग्रामीण रोजगार, पशुपालन, स्वच्छता, शौचालय, खाद बीज सहित 13 एजेंडे पर हुई विस्तृत चर्चा
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
सिरकोनी विकास खंड के सभागार कक्ष में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुई। विकास कार्यो के लिए सदस्यो ने हंगामा किया। बैठक में बीडीसी व प्रधान जोगेंद्र निषाद, मनोज सिंह ने कहा कि पिछले आठ माह से विकास कार्य धनाभाव के कारण रुके पड़े हैं। किस प्रकार प्रधान विकास कार्यो को गति दे। इसी प्रकार राजेश कुमार मौर्य, शीतकुमार, बांके लाल यादव ने कहा कि आठ महीनों से मनरेगा योजना से कराए गए कार्य का भी भुगतान मजदूरों के खाते में नही हुआ है। जनार्दन सिंह ने सदन को बताया कि उनके ग्राम सभा मे मजदूरों के खाते में पैसा नही आया है। सदन को संबोधित करते हुए प्रमुख बीना सरोज ने कहा कि पिछले बैठक के बाद विकास कार्य के लिए नाम मात्र कुछ रुपये आये है।। बजट आते ही प्रस्तावित कार्यो को अमलीजामा पहनाया जाएगा।इसके पूर्व खण्ड विकास अधिकारी रमाकांत सिंह ने पिछली कारवाही को पढ़ कर पुस्टि कराई गई।आज की बैठक में ग्रामीण रोजगार, पशुपालन, स्वच्छता, शौचालय, खाद बीज, समस्त पेंशन आदि सहित 13 एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने किया।
बैठक में सतीश सरोज, ज्ञानेंद्र यादव, अजय मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, नरेश कुमार, शकुंतला सिंह, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश यादव, वंशराज मौर्य, डॉ जंगबहादुर यादव, मो तारिक अंसारी सहित अन्य सदस्य व प्रधान उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment