आजमगढ़ : पूर्व विधायक जंग बहादुर के निधन पर शोक

आजमगढ़ : पूर्व विधायक जंग बहादुर के निधन पर शोक

फूलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24 x 7 
                फूलपुर अधिवक्ता संघ की एक शोकसभा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शोक सभा में पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। और ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति दे । संघ के अध्यक्ष लालचंद यादव ने कहा की स्व. जंगबहादुर सिंह जी एक लोकप्रिय विधायक रहे उनका क्षेत्र के विकास में काफी योगदान रहा। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पूर्व अध्यक्ष राम नरायन यादव, विजय सिंह, सैय्यद शमीम काजिम,पी सी लाल, इश्तियाक अहमद, इकबाल अहमद, राम पलट यादव, इंदुशेखर,ओमप्रकाश, कमलेश, संदीप, सैय्यद मेंहदी रजा, इम्तियाज, प्रदीप सिंह, देश राज यादव आदि उपस्थित रहे ।

Comments