आजमगढ़ : जालसाजों ने करी 41 हजार रुपये की ठगी
बिलरियागंज(आजमगढ़)आशुतोष मिश्र
तहलका 24 x 7
थाना क्षेत्र के पड़री परानपुर निवासी रामरूप पुत्र देवराज को जालसाजों ने बिलरियागंज कस्बे में 41 हजार के बदले दो लाख रुपये देने की बात कह कर काली पॉलीथीन में कागज की गड्डी पकड़ा चलते बने। अपने को ठगा देख भुक्तभोगी ने डायल 100 पर फ़ोन कर बैंक के अंदर से पैसों छिनैती की सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक बिलरियागंज की शाखा से सीसी टीवी फुटेज की पड़ताल किया तो छिनैती की बात झूठी निकली। क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि दो अज्ञात जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है
Comments
Post a Comment