आजमगढ़ : "फालोअप" पुलिस एवं 25 हजार इनामी बदमाश की मुठभेड़

आजमगढ़ : "फालोअप" पुलिस एवं 25 हजार इनामी बदमाश की मुठभेड़

आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में  वांछित इनामी बदमाश धराया

बिलरियागंज(आजमगढ़) 
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24 x 7
           अपराधियों की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन मे चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिलरियागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी बताया जा रहा  है। जबकि पुलिस एवं बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश भागने में सफल रहा। 
बताते चलें कि वृहस्पतिवार की रात्रि में जीयनपुर-बिलरियागंज बार्डर पर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों नें पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए नसीरपुर रोड, बिलरियागंज बाईपास की तरफ भागने लगे। जिस पर प्रभारी निरीक्षक वायरलेस द्वारा सूचना प्रसारित करते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर बदमाशों का पीछा करनें लगे। कन्ट्रोल रूम से प्रसारित सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज  विजय प्रकाश यादव हमराहियों के साथ नसीरपुर रोड पर घेराबंदी कर चेंकिग करने लगे। 
कुछ देर बाद सामने से मोटरसाईकिल पर सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिये जिनको पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों नें अपने आपको पुलिस से घिरता हुआ देख जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दिए जिसमे मुख्य आरक्षी सहदेव राम, थाना-बिलरियागंज के बाये हाथ मे गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें मोटरसाईकिल सवार एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे बदमाश घायल होकर गिर गया। तथा दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया
 घायल बदमाश की पहचान 25 हजार का इनामी बदमाश अनिल पुत्र मुनीब, निवासी-परसौली, थाना-बरदह, आजमगढ़ के रूप में हुई इसके कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक लूट की मोटरसाइकिल हीरो पैशन बरामद किया गया। फरार बदमाश की पहचान सोनू गुप्ता स्व.मन्नी लाल, निवासी- अन्जानशहीद, थाना- जीयनपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश अन्तर्जनपदीय लूटेरे हैं तथा इनके द्वारा आस-पास के जनपद जौनपुर, वाराणसी आदि में लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं को अन्जाम दिया गया है। घायल मुख्य आरक्षी व बदमाश को उपचार हेतु तत्काल मण्डलीय चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 


# # मुठभेढ़ में घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास


1. मु.अ.स. 22/15 धारा 379/411 भा.द.वि., थाना-देवगांव, आजमगढ़

2. मु.अ.स. 26/15 धारा 41/411/414/420/467/468 भा.द.वि., थाना-रानी की सराय, आजमगढ़

3. मु.अ.स. 295/17 धारा 392 भा.द.वि., थाना-बरदह, आजमगढ़

4. मु.अ.स. 351/17 धारा 392/411 भा.द.वि., थाना-बरदह, आजमगढ़

5. मु.अ.स. 359/17 धारा 41/411 भा.द.वि., थाना-बरदह, आजमगढ़

6. मु.अ.स. 334/17 धारा 394 भा.द.वि., थाना-जीयनपुर, आजमगढ़


## पंजीकृत अभियोग


1. मु.अ.स. 296/17 धारा 307/411 भा.द.वि., थाना-बिलरियागंज, आजमगढ़

2. मु.अ.स. 297/17 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना-बिलरियागंज, आजमगढ़ 


##  फरार अभियुक्त

सोनू गुप्ता स्व. मन्नी लाल, निवासी-अन्जानशहीद, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़


##  बदमाश से बरामद 


एक अद्द पिस्टल 32 बोर, 
दो जिन्दा कारतूस, 
एक खोखा कारतूस 32 बोर एवं एक लूट की मोटरसाइकिल हीरो पैशन 


##  मुठभेड़ में पुलिस टीम


प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर श्री मुनीष प्रताप सिंह मय हमराह

थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री विजय प्रकाश सिंह मय हमराह

Comments