आजमगढ़ : पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

आजमगढ़ : पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली

दर्जनों बड़े मामलों में वांछित घायल बदमाश मंडलीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती

बिलरियागंज(आजमगढ़)
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24 x 7 
                        पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार के एक इनामी बदमाश को गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश को स्थानीय पुलिस ने मंडलीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बिलरियागंज पुलिस पर फायर करके भाग रहे बदमाश को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम देहात में पुलिस चक्रमण के दौरान दोनों बदमाश बाइक से आते दिखे जिन्हें रूकने का इशारा पुलिस ने किया इतने में उक्त बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गिर पड़ा। उक्त बदमाश की शिनाख्त अनिल पासी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक उक्त बदमाश 25 हजार का इनामी बताया जा रहा है। उस पर दर्जनों बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसकी तलाश पुलिस टीम को काफी अर्से से थी। वहीं बदमाश का  दूसरा साथी जो मौका देख फरार हो गया उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम ने आसपास के सभी थानों को सक्रिय कर दिया है।

Comments