चोरी करते रंगे हाथ दो चोर धराए

# चोरी करते रंगे हाथ दो चोर धराए

शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7 
                     चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ जमकर दैहिक समीक्षा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों चोरों गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित गौरव हास्पिटल के समीप दो चोर 
परवेज (20) पुत्र जलालुद्दीन निवासी फैजाबाद रोड हाशिम (40)पुत्र रसिद निवासी पवई आजमगढ़ धारा हैण्डपम्प खोल रहे थे कि तभी ग्रामीणों की नजर उक्त चोरों पर पड़ी।  ग्रामीणों ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जमकर दैहिक समीक्षा के उपरांत ग्रामीणों ने चोरों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 379, 511के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Comments