सामूहिक विवाह के उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्रो को किया गया सम्मानित

# सामूहिक विवाह के उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्रो को किया गया सम्मानित 


शाहगंज/जौनपुर
फूलकुमार प्रजापति 
तहलका 24 x 7 
                     जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह में उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्रों को सम्मानित किया गया। सभी छात्रों को कार्यक्रम के सह कार्यक्रम सयोंजक जेसी दीपक सिंह पत्रकार उनके विद्यालय में जाकर कार्यक्रम ने संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र दे कर सम्मानित किया।
बताते चले कि जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वावधान में सम्पन्न हुए सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज, बालिका इण्टर कॉलेज, लकी आईटीआई, बसन्ती देवी आईटीआई के छात्र व छात्राओं ने श्रमदान किया था। इस अवसर पर सह कार्यक्रम सयोंजक ने उन सभी छात्रों की जम कर तारीफ की। सेन्ट थॉमस इण्टर कॉलेज में फादर शैलेन्द्र को कॉलेज की ओर से कन्यादान रूपी सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद फादर शैलेंद्र , प्रधानचार्य डॉ किरण यादव , डायरेक्टर  शिवकुमारी गुप्ता , डायरेक्टर दिवाकर मिश्र ने अपने छात्रों के पुनीत कार्य मे श्रमदान की तारीफ की ।इस अवसर स्काउट मास्टर साइमन पीटर, रवि शेखर चौरसिया, पवन गुप्ता, अनुराग मिश्र, राजेश जैकब , राजेश गुप्ता, ईश नारायण मिश्र, श्याम कुमार , शुनील तिवारी , विकास जायसवाल ,  रश्मि गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, रेखा पांडेय  आदि अध्यापक अपने अपने विद्यालय में उपस्थित रहे ।

Comments