# दारू मुर्गा मीट पैसा मतदान से पहले कैसे बिकेगे आप
# शाहगंज मतदाता अपना बेचेगी जमीर या देखेगें अपना भविष्य
# मतदान की पूर्व संध्या पर "कौटिल्य के सिद्धांत" की पराकाष्ठा में प्रत्याशी गण
तहलका 24 x 7
जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर मतदान के चंद घंटे पहले खुला खेल जारी है। अध्यक्ष व कुछ सभासद प्रत्याशी चुनाव जीतने हेतु कुछ भी करने को तैयार है।
उम्मीदवार दारू और रुपये लेकर नगर के अलग अलग स्थानों पर वोट के खरीद फरोख्त के लिए पूरी तरह से लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन पुरी तरह मौन है।
नगर के पक्का पोखरा, पुरानी बाजार, अम्बेडकर नगर, भादी, नई आबादी, पश्चिमी कौडीया, पुराना चौक, पुरानी बाजार, एराकियाना व कांशीराम आवास में खुल कर सौदेबाजी चालू है। लेकिन पुलिस प्रशासन व निर्वाचन आयोग कान में तेल डालें पड़ा है। वहीं कुछ प्रमुख दल के प्रत्याशी पैसे के दम पर मतदाताओं को बरगलाने में लगे हैं।
Comments
Post a Comment