कृष्ण की लीला अनुकरणीय व वन्दनीय है-वेदनिधि शास्त्री

# कृष्ण की लीला अनुकरणीय व वन्दनीय है-वेदनिधि शास्त्री

# श्रीमद्भागवत कथा के पश्चात 201गरीबों को कम्बल वितरित किया गया


करौदी कला(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्र 
तहलका 24x7
                भगवान कृष्ण ने अनीति और अत्याचार के दमन के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग किया। कृष्ण की लीला अनुकरणीय और वन्दनीय है।
          यह बाते सलारपुर शिवहरषपुर मे व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत का श्रवण कराते हुए वेदनिधि शास्त्री ने कही। पँडित रामसूरति पाँडे के सँयोजकत्व मे आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता को सुनाते हुए श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने हम सबको हर स्थिति में सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भागवत कथा के पश्चात गरीबो को कम्बल वितरित करते हुए ब्लाक प्रमुख शिवनारायण वर्मा ने कहा कि जरूरतमन्दो की हर सम्भव मदद करना पुनीत कार्य है। आयोजक पँडित रामसूरति पाँडे ने कहा कि प्रतिवर्ष गरीबों की हर सम्भव मदद की जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र मिश्र, डॉक्टर राजेंद्र सिंह, आत्माराम मिश्र, आनंद पाँडे, रामनाथ पाँडे, पवन सिंह, शिवशँकर पाँडे आदि मौजूद रहे। सँचालन विजय उपाध्याय ने किया।

Comments