# दूल्हे ने पौधरोपण कर किया वैवाहिक जीवन की शुरुआत
# पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को किया प्रेरित
करौदी कला (सुल्तानपुर)अमरीश मिश्र
तहलका 24 x 7
युवाओं को प्रकृति के महत्व व अपने दैनिक जीवन की उपयोगिता मे उनके महत्व के साथ साथ भविष्य में वृक्षों के महत्व को समझाने के लिए नेवी में कार्यरत कैप्टन सूरज मिश्र ने शादी के पूर्व पौधरोपण कर शादी के लिए रवाना हुए। पहाडपुर कला निवासी ओम प्रकाश मिश्र के छोटे पुत्र सूरज मिश्र की गुरुवार को क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी सुभाषचन्द्र तिवारी की लडकी के साथ शादी थी। शादी में शिरकत करने आए सूरज मिश्र के साथ जम्मू कश्मीर व मुम्बई से दर्जनों मित्र कैप्टन भानूप्रताप सिह, ब्रेन्ट राफैरो, सतीश तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी, अनुराग चौहान, उदय नायर, बीनूप बालकृष्ण, मिलिन्द मनोहर, सन्दीप कुशवाहा, सुशील कोटिएन आदि ने विवाह को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण का निर्णय लिया। मित्रों के निर्णय पर दूल्हे के बड़े भाई सन्तोष मिश्र व गांव के मित्र समरीश मिश्र ने खुशी जाहिर करते हुए लगभग दर्जन भर पौधों का इन्तजाम किया। पौधरोपण के लिए दूल्हे के बाबा पँडित ओँकारनाथ मिश्र ने पँडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल हरीपुर के मैदान को चुना। विद्यालय परिवार ने भी दूल्हे के परिजनों व मित्रों के पर्यावरण के प्रति लगाव को देखते हुए हामी भर दी तथा पौधरोपण मे अपना सहयोग प्रदान किया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वही खण्ड विकास अधिकारी करौदी कला आलोक आर्य ने दूल्हे सूरज मिश्र की इस पहल को आवश्यक, दूरदर्शी व अनोखी कहते हुए कहा कि युवाओं से परिवर्तन लाया जा सकता है। बीडीओ श्री आर्य ने कहा कि पर्यावरण सँरक्षण व स्वच्छता अभियान मे यदि इसी तरह युवा सक्रिय हो जाए तो इन अभियानो की सफलता को कोई नही रोक सकता। वही जनजागृति कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार तिवारी ने दूल्हा सूरज मिश्र को सम्मानित करने की बात कही।

Comments
Post a Comment