# शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र छात्राऐं पहुंचे संगम नगरी
शाहगंज /जौनपुरतषलका 24 x 7
नगर के सेण्ट जेवियर स्कूल के छात्र छात्राऐं अध्यापक संग शैक्षणिक भ्रमण हेतु इलाहाबाद गयें। विद्यालय टूर के माध्यम से छात्र छात्राओं को अलौकिक ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करा कर देश के इतिहास से रूबरू कराया गया।
छात्र छात्राओं को आनंद भवन, तारामंडल, इलाहाबाद संग्रहालय, संगम स्थल एवं नैनी ओवरब्रिज आदि का भ्रमण करा कर जानकारी दिया गया। तारामंडल में सौरमंडल, आनंद भवन में नेहरू जी से सम्बन्धित, संग्रहालय में ऐतिहासिक वस्तुओं के बारे में व विभिन्न पशु पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। जहां बच्चों ने ज्ञान के साथ साथ सैर सपाटे का भी आनन्द लिया। विद्यालय टूर टीम में अध्यापक एन डी तिवारी, विनोद कुमार, विजय सिंह, रमेश चतुर्वेदी, कंचन दीक्षित, सुमन गुप्ता, सुनील यादव, आलोक मिश्र एवं रजनीश कुमार रहे।

Comments
Post a Comment