भगवान राम मर्यादा तो भगवान कृष्ण लीला पुरूष है- वेदनिधि शास्त्री

# भगवान राम मर्यादा तो भगवान कृष्ण लीला पुरूष है-वेदनिधि शास्त्री

करौदी कला (सुल्तानपुर) 
अमरीश मिश्र 
तहलका 24 x 7
                       भगवान कृष्ण ने लीला करते हुए न केवल हास परिहास किया, बल्कि लीला के दौरान पापियो का नाश भी किया। राम मर्यादा तो कृष्ण लीला के अवतार है। यह बाते सलारपुर रवनिया मे श्रीमद्भभागवत कथा कहते हुए व्यास पीठ से वेदनिधि शास्त्री ने कही। मुम्बई से पधारे कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बचपन में बाल लीला तथा युवावस्था मे राक्षस वध कर जगत को आश्चर्य चकित कर दिया। श्री शास्त्री ने कहा कि आज समाज मे लोग धर्म व सँस्कार को भूलते जा रहे है। श्री मिश्र ने कहा कि आज युवा पीढी आवेश के वशीभूत होकर नशे के दलदल मे फँसती जा रही है जिसका परिणाम भयावह होगा।  इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवनारायण वर्मा, प्रधान महेंद्रनाथ मिश्र, शिवशंकर पाँडे, अरविंद पाँडे,  विजय उपाध्याय, नगेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। आयोजक रामसूरति पाँडे ने सबका आभार व्यक्त किया। कथाश्रवण को दूर दूर से लोग पहुंच रहे है। कथा के पूर्व श्रोताओं ने भजन का आनंद लिया।

Comments