चुनाव में गड़बड़ी करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा

# चुनाव में गड़बड़ी करने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा

# प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सक्रिय मोड पर 

शाहगंज /जौनपुर
तहलका 24x7 
           फर्जी वोटिंग, चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन की टेढ़ी नज़र है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है। स्थानीय प्रशासन ने चुनाव में गड़बड़ी, फर्जी वोटिंग करने वाले चार संदिग्धों को धर दबोचा है। अति संवेदनशील मोड में  प्रशासन फर्जी वोटिंग करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं दिखाई दे रहा है।
सूत्रों के मुताबिक नगर के आजमगढ़ रोड स्थित महाराष्ट्रा बैंक परिसर में जमे एक पार्टी के सैकड़ों लोगों के जमावड़े पर एसडीएम जेएन सचान, सीओ अवधेश शुक्ला एवं प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद ने छापेमारी कर चार संदिग्धों लोगों को दबोचा। बताया जाता है कि नगर क्षेत्र के बाहर से फर्जी वोटिंग करने आये चारों संदिग्ध व्यक्ति बदलापुर निवासी बताये जा रहे हैं। ये सभी फर्जी मतदान करने हेतु बुलाये गये थे।

Comments