# चुनावी चकल्लस में सजाया गया प्रत्याशी मंच
# लायंस क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में सजा मंच
# नगर के कलेक्टरगंज फड़ पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
शाहगंज /जौनपुरदीपक सिंह
तहलका 24 x 7
लायंस क्लब शाहगंज स्टार के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को एक मंच पर जनता से रूबरू किया गया। प्रत्याशी मंच के माध्यम से नगर की जनता को नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने बारे में बारे में एंव अपने एजेंडे के बारे में विस्तार से बताया। लायंस क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों ने पांच सूत्रीय प्रश्न के माध्यम से नगर की पांच मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए अध्यक्ष प्रत्याशियों के कार्ययोजना के बारे में जाना। सबसे मूलभूत समस्याओं में दादर बाइपास पर कूड़े का अम्बार, दूषित पेयजल, प्रदूषण, जाम एवं शाहगंज नगरपालिका को आदर्श नगरपालिका का रूप देने के लिए व नगर स्थित पोखरों के सुन्दरीकरण के लिए प्रत्याशियों से उनकी कार्ययोजना के बाबत प्रश्न किया गया।
कार्यक्रम संचालिका डा. रूचि मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत में नगर के विहंगम दृश्य के बारे में मौजूद बुद्धिजीवियों से पूछा तो समस्त लोगों ने एक सुर में दादर बाइपास बताया। सुल्तानपुर जनपद को आजमगढ़ जनपद से जोड़ने वाला दादर बाईपास वर्तमान समय में कूड़ा डम्पिंग जोन में तब्दील हो चुका है। कूड़ा निस्तारण के बाबत अध्यक्ष प्रत्याशियों ने अपनी अपनी कार्ययोजना बताई। कूड़ा निस्तारण के लिए नगर के बाहर कूड़ा डम्पिंग यार्ड बनाना ही एक मात्र उपाय है जो सभी प्रत्याशियों ने एक मत से स्वीकारा।वहीं शुद्ध पेयजल पर प्रत्याशियों ने अपने विचार रखें। कहा गया कि प्लमबर की पालिका में कमी है। जिसके चलते पाइप टूटता है तो कई कई दिनों तक उसी हालत में रहता है। जिसके चलते गंदा पानी पाइप के साथ घरों में चला जाता है। सुझाव दिया गया कि ऐसी दशा में घंटे के अंदर पाइप दुरुस्त करना होगा। वहीँ कस्बा में प्रदूषण, जलभराव के चलते मच्छरों की भरमार है जिससे प्रत्याशियों ने कहा कि मच्छरजनित रोगों से बचने के लिए उपाय किया जायेगा पोखरों के सुन्दरीकरण हेतु प्रत्याशियों ने अपनी योजना से जनता को अवगत कराया। कहा गया कि सुन्दरीकरण कराया जायेगा। जाम के विषय पर प्रत्याशियों ने बताया कि कस्बा के लिए जाम एक अभिशाप है। सभी प्रत्याशियों ने कहा कि जाम से निजात दिलाने का कार्य कराया जायेगा। कस्बा में रिंग रोड, वनवे, नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का कार्य एवं सभी मार्गों पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लगायी जायेगी। जिससे नगर में जाम से निजात दिलाया जाएगा। प्रत्याशियों ने वादा किया कि नगर में छात्रों नागरिकों के लिए क्रीड़ा स्थल नहीं है जिससे नगर के छात्र खेल सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष प्रबंधन की व्यवस्था की जायेगी।
प्रत्याशी मंच पर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों एंव उनके प्रतिनिधियों में गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अल्का गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, सुमन गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, प्रियंका यादव, प्रमोद यादव, अनीता विश्वकर्मा एवं प्रदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एस एल गुप्ता कार्यक्रम का संचालन मनोज जायसवाल ध्वज वन्दना लायनेस अध्यक्षा आशा गुप्ता, मध्य संचालन लायनेस डॉ. रुचि मिश्रा, खुशबू जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के महत्वपूर्ण भूमिका में लायन डॉ. सुधाकर मिश्रा, सुरेन्द्र तिवारी, लायन रूपेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, मो अब्बास, तारिक शेख़ , लायन सुजीत अग्रहरि रहे।

Comments
Post a Comment