# अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल

शाहगंज /जौनपुर
अजय सिंह
तहलका 24 x 7
अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त दोनों युवकों की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी अरूण (23)पुत्र राम अचल बाइक से शाहगंज आ रहा था। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के आजाद क्रासिंग के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायल युवक को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
वहीं सुल्तानपुर जनपद के सरैयां बरुआरी पुर गांव निवासी बिजेंन्दर (25)पुत्र बजरंगी बाइक से अपने घर सरैयां जा रहा था। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर मोड़ के समीप पहुंचा कि सामने से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उक्त युवक की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Comments
Post a Comment