प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: एबीएसए

# प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: एबीएसए

# ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगता का बीएसए ने किया शुभारंभ


करौंदीकला(सुल्तानपुर)
अमरीश मिश्र
तहलका 24x7
           परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लॉक संसाधन केंद्र अमरेमऊ में संम्पन्न हुई।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालक वर्ग प्राथमिक संवर्ग की कब्बड्डी प्रतियोगिता में न्यायपंचायत अमनाइकपुर एवं खो खो में प्रतापपुर सलेमपुर ने बाजी मारी।
600 मी की दौड़ बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक संवर्ग में हरीपुर की सेजल पान्डेय प्रथम एवं अमनाइकपुर की आँचल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 50 मी दौड़ बालक वर्ग प्राथमिक संवर्ग में प्रतापपुर सलेमपुर के ध्रुव नारायण गुप्ता एवं पाकरपुर के आदित्य गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा गोला फेँक, कबड्डी व सास्कृतिक कार्यक्रम मे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
            इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि समय समय पर इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। श्री सिह ने इस अवसर पर विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उमेश यादव, महानारायण झा,रामशब्द पाठक, संजय कुमार, विवेक नारायण झा, नीरज तिवारी , प्रदीप नारायण झा, सन्दीप सिह, रामप्रसाद मिश्र, अशोक पान्डेय, अनिल सिंह, लालजी , समरथ, सुरेंद्र, राजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सँचालन विजय उपाध्याय व रामविनय सिंह ने किया। प्रतियोगिता के रेफरी विनोद पाँडे, अखिलेश सिंह रहे।

Comments