# नगर को आदर्श शहर बनाउंगी: बसपा प्रत्याशी ऊषा सिंह
# बसपा प्रत्याशी ने नई आबादी वार्ड में किया जनसंपर्क
शाहगंज /जौनपुरतहलका 24 x 7
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी ऊषा सिंह के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने रविवार को सवेरे नई आबादी वार्ड में सघन जन संपर्क किया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सहयोग और समर्थन देने का आग्रह किया। वादा किया कि यदि उन्हें जनता ने सेवा का मौका दिया तो वह शाहगंज नगर पालिका परिषद को आदर्श बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे ।
उन्होंने उक्त वार्ड के प्रत्येक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन की अपील किया। उन्होंने कहा कि नगर की महान जनता ने उन्हें नगर का प्रथम नागरिक बनने का मौका दिया तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शहर का विकास करेंगी। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सफाई, पेयजल ,पथ प्रकाश, स्वास्थ्य और जल निकासी की समुचित व्यवस्था उनकी प्राथमिकता होगी। नगर पालिका परिषद को पूर्वांचल में आदर्श बनाने में जी-जान लड़ा देंगे । जन संपर्क में उनके साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment