प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी पक्ष में मांगा वोट

# प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी पक्ष में मांगा वोट

# निकाय चुनाव भाजपा के लिए बना प्रतिष्ठा का प्रश्न

# पार्टी के शीर्ष नेताओं ने झोंकी ताकत

# भितरघात को भांपते हुए बार बार कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की देते रहे नसीहत 

शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                निकाय चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। तभी निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बीते दिनों जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीँ वृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को बार बार एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने का पाठ पढ़ाते रहे। वर्तमान समय में  भारतीय जनता पार्टी भितरघात के दंश से जूझ रही है। भाजपा पार्टी में  असंतुष्ट कार्यकर्ता की भारी जमात खड़ी हो गई है। इसी डैमेज कन्ट्रोल के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपनी ताकत झोंक दी है। महज 12 मिनट के उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने भितरघात को भांपते हुए बार बार कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की नसीहत देते रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल के समर्थन में जनसभा कर वोट देने का अपील किया। केन्द्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों को गिनवा कर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर वृहस्पतिवार की अपराह्न 3: 05 पर उतरे। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेन्ट थामस विद्यालय से प्रदेश अध्यक्ष को रिसीव कर बाइक जुलूस के साथ गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला फड़ पर आयोजित जनसभा स्थल पर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल के समर्थन में जनसभा कर वोट देने का अपील किया। 

                      जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि यही वक्त है सही निर्णय लेने का। देश में मोदी जी की व प्रदेश में योगी जी की सरकार हैं। स्थानीय नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष हुआ तो नगर का चहुमुखीं विकास होगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि जब ये पालिका अध्यक्ष रहे तो पूरे प्रदेश में शाहगंज व सीतापुर में अपने संसाधनों से जनरेटर लगा रात को विद्युत न रहने पर पथ प्रकाश व्यवस्था की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बाद देश में पहली बार साफ सुथरा सरकार बनी है। श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में  विपक्ष पर निशाना साधते  हुए कांग्रेस, सपा, बसपा समेत लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए आङे लिया। कहा जब कांग्रेस की बात होती है तो दामाद का भ्रष्टाचार, मायावती की बात करें तो नोटों की देवी पर चर्चा, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह, अखिलेश यादव पर आय से अधिक सम्पत्ति की जांच के अलावा गायत्री प्रसाद का उदय। लालू यादव का पूरा खान्दान भ्रष्टाचार में लिप्त है।
                   जनसभा में विशेष रूप से सुशील उपाध्याय, बांकेलाल सोनकर, अनीता रावत, ओम प्रकाश जायसवाल, राजीव पाण्डेय, जितेंद्र वीर, प्रदीप जायसवाल, अजीत प्रजापति, मनोज पाण्डेय, संदीप जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, मनीष शुक्ला, नीरज गुप्ता, श्रीष मोदनवाल, दिपक सिंह, रुपेश जायसवाल, फिरतूराम यादव, रामजी यादव, धनश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Comments