# जनता का मिला विश्वास तो नगर का होगा चहुँमुखी विकास : सुमन गुप्ता
# शाहगंज का खोया मान सम्मान लाना है : सुमन गुप्ता

शाहगंज /जौनपुर
तहलका 24 x 7
मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशी अपनी जीत पक्की करने के लिए मतदाताओ को रिझाने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ रहे है। अध्यक्ष पद का प्रत्याशी हो या सभासद पद का सभी मतदाताओ के घर पर जाकर अपने सिर पर जीत का सेहरा बांधने के लिए अनुरोध कर रहे है। सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का वादा ही नहीं कसमें भी खा रहे है। इसी कड़ी में नगर के खो चुके स्वाभिमान एवम मौलिकता को वापस लाने के लिए निर्दल प्रत्याशी पूर्व पालिकाध्यक्ष सुमन गुप्ता ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। नगर के जेसीज चौक पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुमन गुप्ता के प्रतिनिधि पूर्व पालिकाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्त ने कहा कि नगर पालिका की चौपट हो चुकी व्यवस्था को फिर से ठीक करने के लिए आप का सहयोग व आशिर्वाद चाहिए। आप का आशीर्वाद मिला तो नगर पालिका को आदर्श नगरपालिका बनाने में कोई कसर नहीं छोडूगां। जहां तक सभी प्रत्याशी विकास की गंगा बहाने के लिए अपने कार्यकाल का पूरा समय मांग रहे हैं। आप सभी सम्मानित मतदाता मुझे मात्र छह माह का समय दे यदि किसी को जरा भी संदेह हो शाहगंज के मान सम्मान स्वाभिमान वापस लौटने में मैं विफल रहा तो मैं तुरंत त्याग पत्र दे दूंगा। वहीं सत्ता रुण दल पर तंज कसते हुये कहा कि इस निकाय चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं को अपनी जमीं खिसकती नजर आ रही है तभी सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर सांसद विधायक मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। लेकिन जनता जागरूक है ये रोटी व बोटी पर बिकने वाली नहीं है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि शाहगंज की जागरूक जनता रोटी, बोटी, जाति, धर्म, सम्प्रदाय एवं पार्टी से ऊपर उठ कर शाहगंज के खो चुके मान सम्मान स्वाभिमान के लिए मुझे अपना बहुमूल्य आशिर्वाद अवश्य देंगे।
Comments
Post a Comment