# अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में कुल 7 घायल, दो जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7 अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दो की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अब्बोपुर गांव निवासी रामपत्त(60)पुत्र स्व मलदेव अपने 10 वर्षीय पोते पंकज पुत्र मिन्टू एंव निजामपुर गांव निवासी रिश्तेदार राघवेंद्र (24)पुत्र राजदेव के साथ मंगलवार की सांय सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर निवासी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गये थे। बुधवार की अपराह्न बाइक से घर लौटते समय जैसे ही सरायमोहिद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बरऊद गांव के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार हेतु स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने पंकज एवं रामपत्त की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
वहीं आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना अंतर्गत बेलहरी गांव निवासी दीपक यादव (19)पुत्र भानू प्रताप यादव अपने रिश्तेदार अम्बारी थाना क्षेत्र के उखरी गांव निवासी ज्ञान चन्द्र (20)पुत्र कलिंदर यादव के साथ बाइक से नगर में निमंत्रण करने आये थे। मांगलिक कार्य से घर लौटते समय जैसे ही नगर के काशीराम कालोनी के समीप पहुंचे कि कोतवाली पुलिस द्वारा निर्मित अस्थायी बैरियर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घायलों को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
वहीं सड़क किनारे खड़ी दो किशोरी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। मौके पर मौजूद परिजनों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार को पकड़कर अपने साथ घायल किशोरियों के इलाज के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां मौका देख बाइक सवार फरार हो गया। जिससे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि चिकित्सालय कर्मियों ने बाइक सवार को भगा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी रमेश सोनकर की 15 वर्षीय पुत्री चन्दा अपनी 9 वर्षीय भतीजी खुशी पुत्री नगीना के साथ सड़क किनारे खड़ी थी कि अचानक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उक्त घायल किशोरी को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Comments
Post a Comment