# गहमागहमी के बीच कुल 59 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

शाहगंज/जौनपुर
तहलका 24x7
नगर निकाय चुनाव में निष्पक्ष चुनाव व मतदाताओं को कोई असुविधा न हो जिसके लिए प्रशासन ने कुल 25 बूथ बनाये थे। नगरपालिका तहसील व बालिका इंटर कॉलेज पुरानी बाजार बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर झड़प हुआ। जिसमें पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया। नगर पालिका में सात बूथ बनाया गया गहमागहमी के बीच कुल 59 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।
तहसील में पांच बूथ, बदरूल इस्लाम स्कूल में 5 बूथ, सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ ,बालिका इण्टर कालेज में छह बूथ बनाये गए थे। महिला पुरुष आदि के लिए अलग अलग सुविधाएं प्रशासन की तरफ से चुनाव में उपलब्ध था। जिससे इस बार के चुनाव में अपने मत डालने में लोगों को कोई दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन ने बेहद सक्रिय रहा।
# असहाय बुजुर्गों ने भी किया मतदान
मतदान को महादान बनाने हेतु बड़े बुजुर्गों ने भी बढचढ कर हिस्सा। असहाय लोगों को परिजनों ने किसी तरह उठा कर मतदान कराया।वार्ड नम्बर पांच के निवासी 92 वर्षीय ठाकुर प्रसाद तिवारी 95 वर्षीय लल्लन तिवारी लोगों ने किसी तरह परिजन उठा कर बूथ पर ला वोट डलवाया। वहीं 83 वर्षीय सोनारा देवी को लोगों ने गोद में उठा कर मतदान कराया। सभी बुजुर्गों ने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है। जिसे पूरा कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
# फर्जी मतदान को लेकर झड़प
नगर निकाय चुनाव में छिटपुट झड़प के साथ मतदान संपन्न हुआ। फर्जी मतदान को लेकर माहौल गरम रहा। बालिका इण्टर कालेज, नगरपालिका, तहसील, प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार चारों बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर तीखी झड़प हुई। जिसकी सूचना पर पुलिस ने कइयों को खदेड़ा।वही एक विशेष पार्टी द्वारा फर्जी वोट दिलवाने के लिए नगर के दो तीन स्थानों पर लोगों को एकत्रित किया गया था। जिसमे कुछ लोगों को अलग अलग दो तीन की संख्या में फर्जी वोटों के लिए बाइक से भेजा जा रहा था।जिसकी सूचना विपक्षियों को हुई तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर एसडीएम सीओ कोतवाल सभी आजमगढ़ रोड़ पहुच लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने फर्जी वोटों के मामले में दर्जन भर व्यक्तियों को हिरासत में लिया है ।
# नगर के तीन बूथों पर जिलाधिकारी व कप्तान का दौरा
नगर निकाय चुनाव में जिलाधिकारी व कप्तान ने तीन मतदान केंद्रों का जायजा लिया, जिन बूथों पर भीड़ ज्यादा थी। उन पर बीएलओ की संख्या बढाकर मतदान को समय से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। बिलम्ब होने की स्थिति में पेट्रोमैक्स द्वारा रोशनी की ब्यवस्था करने का निर्देश दिया।नगर में छिटपुट झड़प के बीच कुल छ: बूथों पर निकाय चुनाव सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और कप्तान के के चौधरी ने नगर के एराकियाना चौराहा स्थित बदरुलस्लाम जूनियर हाई स्कूल मतदाता केंद्र, नगर पालिका मतदाता केंद्र और पुरानी बाजार प्राइमरी पाठशाला मतदाता केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी व कप्तान ने निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन जिन बूथों पर अथिक भीड़ है उनपर बीएलओ की संख्या बढाकर समय से चुनाव सम्पन्न कराए। वहीं विलंब की स्थिति में अन्धकार को दूर करने के लिए पेट्रोमैक्स द्वारा रोशनी की व्यवस्था करने का अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को निर्देश दिया।


Comments
Post a Comment