# फर्जी एनकाउंटर के मामलों में पूरे देश में यूपी पुलिस अव्वल
तहलका 24 x 7
फर्जी एनकाउंटर की शिकायतों में यूपी पुलिस देश में सबसे आगे है। इसका खुलासा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी किए आंकड़े कर रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 12 साल में यूपी पुलिस पर सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगे और सबसे ज्यादा पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले भी यूपी पुलिस के नाम रहे। यूपी पुलिस, मानवाधिकार उल्लंघन से लेकर बाकी तमाम लापरवाही में पूरे देश में सबसे ऊपर है।
मेरठ के आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से पूरे देश के सभी राज्यों की पुलिस पर लगे फर्जी एनकाउंटर के आरोप, पुलिस अभिरक्षा में मौत और थर्ड डिग्री देने को लेकर सूचना मांगी थी। एक जनवरी 2005 से लेकर अक्तूबर 2017 तक का पूरा रिकार्ड मांगा गया था। एनएचआरसी की ओर से जो जानकारी भेजी गई, वो चौंकाने वाली है।
पूरे देश में पिछले 12 साल में कुल मिलाकर 1241 फर्जी एनकाउंटर की शिकायतें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंचीं। इनमें से अकेले 455 मामले यूपी पुलिस के खिलाफ थे। फर्जी एनकाउंटर की शिकायतों में यूपी पुलिस, दिल्ली और बिहार से कहीं आगे है। इतना ही नहीं मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में भी यूपी पुलिस सबसे आगे है। यूपी पुलिस के खिलाफ पिछले 12 साल में 2.62 लाख शिकायतें मिली हैं। ये आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में ये आंकड़ा 27,663 है, जबकि बिहार में 15,642 है। इसके अलावा हरियाणा में भी 23 हजार, राजस्थान में 11 हजार और उत्तराखंड में सात हजार सात सौ का आंकड़ा है।
आकड़ो पर एक नजरः
(आंकड़े राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के रिकार्ड के अनुसार)

Comments
Post a Comment