बदमाशों की गोली से घायल अधेड़ की हुई मौत
वाराणसी में उपचार के दौरान ग्यारहवें दिन हुई मौत
अपराधियों को गिरफ्तार करना तो दूर उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है पुलिस
जौनपर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जनपद के नेवढिय़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजनी गांव के पास मोटर साइकिल की लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल अधेड़ ने शनिवार को वाराणसी में दम तोड़ दिया। मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस अब तक इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करना तो दूर उन्हें चिह्नित तक नहीं कर सकी है।
बतातें चलें कि सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी बागेश्वरी पटेल (55) गत 18 अक्टूबर को नोनारी बाजार से बीज खरीद कर मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव स्थित चौदहो ब्रह्म बाबा के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक कर मोटर साइकिल छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर बदमाश गोली मार कर जख्मी करने के बाद बाइक लूट कर भाग गए थे। वह खून से लथपथ काफी देर तक वहीं सड़क पर पड़े तड़पते रहे। कोई राहगीर आग्रह करने पर उन्हें सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गाँवे स्थित ईदगाह के पास छोड़ कर चला गया। छटपटाते व्यक्ति को देखने के लिए भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने यूपी-100 और थानाध्यक्ष सुरेरी विनोद यादव को वारदात की सूचना दी। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर घायल बागेश्वरी पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन वाराणसी ले जाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान 11 वें दिन शनिवार को तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर घर आते ही कोहराम मच गया।
Comments
Post a Comment