डाला छठ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य

# डाला छठ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने दिया पहला अर्घ्य 

शाहगंज/जौनपुर
अजय सिंह 
तहलका 24 x 7 
              महान पर्व छठ का पहला अ‌र्घ्य वृहस्पतिवार शाम अस्त होते सूर्य को देकर महिलाएं अपने पुत्रों व पति की सलामती की कामना किया। जबकि शुक्रवार की सुबह घाटों पर महिलाएं नदी में स्नान कर उदय होते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठव्रत का समापन करेंगी। नगर के श्रीराम मन्दिर बौलिया पर भी लोक आस्था के महापर्व डाला छठ की पूर्व संध्या पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। गन्ना, शकरकन्द, केला, सेब सहित अन्य फल एवं पूजन सामग्रियां महिलायें लिये हुए थी। घुटनों तक पानी में जाकर डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य दिया गया।  सूर्योपासना के पर्व को लेकर चैतरफा उल्लास व उत्साह का माहौल बना है। बाजार से लेकर गांव-घरों तक में पर्व की जोरदार तरीके से तैयारी चल रही है। घरों में महिलाएं सुबह से ही साफ-सफाई के काम में लगी रहीं तो बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बाजार में पूजन सामग्री के साथ फलों आदि की खरीदारी के लिए हर ओर लोगों का तांता लगा रहा। नगर में गांव-देहात से सैकड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने से नगर में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस बीच फलों व कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। नगर के श्रीराम मन्दिर बौलिया पर भी  वेदी बनाने से लेकर उसे सजाने आदि का काम चलता रहा। इसको लेकर हर ओर उल्लास कहा माहौल दिखा। इस बीच ग्रामीण इलाकों के लगभग सभी घरों में छठ के गीत से माहौल भक्तिमय रहा। नगर में फलों आदि की खरीदारी के लिए नगर व आसपास के क्षेत्रों से लोगों की उमड़ी जबर्दस्त भीड़ की वजह से पूरा शहर ही पैक हो गया। लोगों को सामान खरीदने में घंटों लग गया। 
                          इस महापर्व में  भजन गायक विनोद गौरव ने "बड़ा निक लगे छटी के बरतिया" , "गंगा जी के निर्मल सरनिया" , "करब छठ के बरत" आदि गीतों से श्रद्धालुओ का मन मोह लिया। प्रियका जायसवाल , लाल जी शर्मा, नादिर अहमद, योगेश कुमार बिन्देशरी आदि कलाकारों ने  भक्ति गीतों में बखूबी साथ दिया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गाँधी ने किया एवं कार्यक्रम के सुचारू व्यवस्था में धीरज दास, बब्लू मोदनवाल, पिंटू अग्रहरि विक्की अग्रहरि, अभिनव जायसवाल ,सतेंद्र चौरसिया, सतेंद्र अग्रहरि आदि मुख्य रूप से लगे रहे।

Comments