# करें योग रहें निरोग - डॉ आर पी सिंह

# करें योग रहें निरोग - डॉ आर पी सिंह  


   
शाहगंज/जौनपुर
अजय सिंह 
तहलका 24 x 7 
      योग आपको हर तरह से निरोग रखता है। यह एक साधना है आप इसे साधक की तरह अपनाये निश्चित तौर पर लाभ होगा उक्त बातें बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में पतंजलि योग एवं  ध्यान साधना केंद्र एवं प्राइमरी पाठशाला के तत्वाधान में चल रहे योग शिविर में प्रशिक्षण देते हुए प्रभारी डा.आरपी सिंह ने कहा।
      उन्होंने सूर्य नमस्कार , कपाल भारती, अनुलोम विलोम सहित कई आसनों व योग का अभ्यास कराया।मंच पर उनका सहयोग वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजकुमार मिश्रा, शिवकुमार यादव, ओम प्रकाश चौबे ने दिया।  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यलाय की छात्रा  प्रिया चौहान व उसकी  सहपाठियों ने भजन सुनकर लोगो का मन मोह लिया। मनोज पांडेय व वीरेंद्र यादव (बीरू) ने आभार प्रदर्शन  किया। इस अवसर पर पिंटू अस्थाना, देवेश जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि , हनुमान अग्रहरि ,श्रीश मोदनवाल, अनपूर्णा मोदनवाल , वार्डेन कस्तूरबा एकता नीलम , अल्पना सिंह, प्रतिमा अग्रहरि , अनुष्का जायसवाल, आराध्या जायसवाल, सरोज बरनवाल,आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Comments