आदर्श आचार संहिता के लगते ही प्रशासन मुस्तैद

# आदर्श आचार संहिता के लगते ही प्रशासन मुस्तैद

# उखड़ने लगे पोस्टर और बैनर 


शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7 
                    निकाय चुनाव के बाबत आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया। उप जिलाधिकारी जेएन सचान की अगुवाई में पूरे नगर में लगे नगर पालिका चुनाव के बाबत भावी प्रत्याशियों के लगे प्रचार प्रसार हेतू  पोस्टर बैनरों को स्थानीय प्रशासन ने सायंकाल से ही उतरवाना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर पालिका कर्मी को ट्रैक्टर लेकर बोर्ड बैनर उतारते देखे गये। इस अभियान में उप जिलाधिकारी जेएन सचान प्रभारी, निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि के साथ नगर पालिका अपनें सहकर्मियों के साथ मुस्तैद दिखे। पूरी टीम ने कोतवाली चौक से अभियान शुरू कर घास मंडी चौराहा, पुरानी बाजार, मेन रोड, भादी चुंगी तिराहा होते हुए जेसीज चौराहे तक के लगभग सभी बैनर पोस्टरों को उतरवा। आदर्श आचार संहिता के लगते ही निकाय चुनाव का माहौल गर्म हो गया है।

Comments