# सत्य व सत्कर्म में राम का वास : शाण्डिल्य

शाहगंज /जौनपुर
दीपक सिंह
तहलका 24 x 7
भगवान श्री राम का वास सत्य व सत्कर्म में है। जहां भी अच्छी बातें, पुनीत कार्य, प्रेम, दया, करूणा एवं परोपकार है वहां श्रीराम हैं। इस सब अच्छे गुणों को अपनाकर राम के कृपा पात्र बन सकते हैं। उक्त बातें श्री राम सेवा समिति द्वारा नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को अपनी अमृतमयी राम कथा में रात्रि को क्रांतिकारी विचारधारा के श्री अखिलेशमणि "शाण्डिल्य " महराज ने कही। इसके पूर्व में कथावाचक पंडित हेमन्त कुमार तिवारी के राम विवाह का मन मोहक चित्रण अपने प्रवचन के माध्यम से किया। वहीं विख्यात भजन सम्राट दुर्ग विजय मिश्रा ने मनोहारी संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मंच का संचालन वीरेंद्र यादव वीरू एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रमुख अध्यक्ष डा आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज पाण्डेय, विन्ध्याचल सिंह , राज नारायण दुबे, राम अवध वरिष्ठ चिकित्सक डा. राज कुमार मिश्र, ओम प्रकाश चौबे, माता प्रसाद मिश्र, ललिता मिश्रा, शिव कुमार, आराध्या जायसवाल आदि लोग प्रवचन में उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment