योग के साथ स्वदेशी को दे बढ़ावा - योगगुरु हितला

शाहगंज/जौनपुर
अजय सिंह
तहलका 24 x 7
योग के साथ साथ स्वदेशी वस्तु को अपना कर खुद के स्वस्थ रखने के साथ ही देश को आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकते हैं। उक्त बातें शनिवार की सुबह को रामलीला मैदान में पतंजलि योग एवं ध्यान साधना केंद्र प्राइमरी पाठशाला सेन्थास रोड के बैनर तले चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में प्रसिद्ध युवा योग गुरु वीरेंद्र योगी ने कही।
उन्होंने योग व आसन से होने वाले लाभ के बताने के साथ स्वदेश प्रेम के लिए प्रेरित किया। मंच पर उनका सहयोग दिनेश मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, लल्लन प्रसाद यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजकुमार मिश्रा, शिवकुमार यादव, ओम प्रकाश चौबे ने दिया। मंच का संचालन वीरेंद्र यादव (बीरू ) व आभार मनोज पाण्डेय ने किया। समाजसेविका अन्नपूर्णा मोदनवाल व प्रियांशी जायसवाल ने भजन व भक्ति गीतों से लोगो को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम में योगेंद्र प्रसाद, अजेंद्र अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि , वार्डेन कस्तूरबा एकता नीलम, अल्पना सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
Comments
Post a Comment